लातेहार, अप्रैल 4 -- बेतला प्रतिनिधि ‌। हनुमान जयंती सह मंदिर स्थापना की 8 वीं साल गिरह पर सनातनियों द्वारा बीती शाम बेतला पंचायत के पोखरीखूर्द ग्राम में दोगोला मुकाबला का भव्य आयोजन किया गया।उद्घाटन ग्राम प्रधान बीरेंद्र सिंह,बेतला के पूर्व मुखिया संजय सिंह, केचकी मुखिया बुद्धेश्वर सिंह,सांसद प्रतिनिधि ईश्वरी सिंह और महिला समाजसेवी रुपाली देबी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।मौके पर अतिथियों ने कहा कि इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम से न सिर्फ लोगों का मनोरंजन होता है,बल्कि सामाजिक समरसता प्रगाढ़ होता है। बाद में पलामू प्रमंडल के प्रसिद्ध व्यास नागेंद्र सिंह और लोरिक यादव तथा उनकी कलाकार टीम ने एक से बढ़कर एक देश भक्ति,सामाजिक और चैता गीत-संगीत प्रस्तुत कर मौजूद दर्शक-श्रोताओं का पूरी रात भरपूर मनोरंजन किया।इस दौरान व्यास लोरिक यादव के ...