बिहारशरीफ, अप्रैल 23 -- करायपरसुराय, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के गुलड़िया बिगहा गांव के मंदिर से बुधवार की रात चोरों ने 60 हजार रुपये नकद व कई कागजात चुरा लिये हैं। मंदिर के पुजारी दिनदुखी चरण दास ने स्थानीय थाने में लिखित शिकायत की है। उन्होंने बताया कि बुधवार की शाम एक आदमी मंदिर में पहुंचा। कभी अपना घर बरबीघा तो कभी अयोध्या बता रहा था। उसने पुजारी से रात में ठहरने की अनुमति मांगी। गुरुवार की सुबह उनकी नींद खुली तो वह गायब था। उनका एक झोला भी गायब था। इसमें मंदिर की मरम्मत के लिए रखे गये 60 हजार रुपये भी गायब थे। यह भी पढ़ें- हापुड़ : मंदिर में चोरी करने पहुंचे युवक को दबोचा इसके अलावा आधार कार्ड, पैन कार्ड समेत कई कागजात भी झोले में रखे थे। थानाध्यक्ष रणविजय कुमार ने बताया कि जानकारी मिलते ही जांच शुरू कर दी गयी है। चोर की पहचान करन...