सीतामढ़ी, मार्च 14 -- बैरगनिया। शहर के अशोगी गांव स्थित मंदिर से चोरों ने हनुमान जी की मूर्ति से करीब सवा लाख रुपए मूल्य के मुकुट अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली है। हनुमान जी के माथे पर सजे मुकुट की चोरी कर लिए जाने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना पर प्रभारी थानाध्यक्ष बंटी कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। स्थानीय लोगों ने बताया कि अशोगी गांव के ही रहने वाले चंद्रा टॉकीज सिनेमा हॉल के जायसवाल फैमिली ने मंदिर में स्थापित हनुमान जी के मस्तक को सुशोभित करने के लिए सवा लाख रुपये के चांदी का मुकुट समर्पित किया था। इसे गुरुवार की रात चोर चुरा ले गए है। मुकुट चोरी की खबर आग की तरफ फैल गई है। ग्रामीणों ने बताया कि मंदिर के पुजारी पं बबलू झा प्रतिदिन सुबह मंदिर के साफ सफाई के बाद पूजा पाठ करके वें अशोगी स्थित अप...