नई दिल्ली, अक्टूबर 14 -- टीवी और सिनेमा जगत की सबसे पावरफुल हस्तियों में से एक बन चुकीं एकता कपूर अपने धर्म को खुलकर फॉलो करती हैं। एक्ट्रेस की आध्यात्म, ज्योतिष और अंकशास्त्र में न सिर्फ गहरी रुचि है, बल्कि वह इस पर बहुत ज्यादा यकीन भी करती हैं। एकता कपूर का कहना है कि एक तरफ जहां भारतीय सिनेमा जगत में हम ज्यादातर मामलों में वेस्टर्न कल्चर को फॉलो करते हैं, वहीं अभी भी यहां लोग हिंदू रीति रिवाजों को लेकर इतने सहज नहीं हैं। एकता कपूर ने यंग एज में टीका लगाने के लिए जज किए जाने का किस्सा सुनाया और बताया कि कैसे इंडस्ट्री हिंदू फोबिया की शिकार है।इंडस्ट्री में फैला है 'हिंदू फोबिया'! एकता कपूर ने बताया कि कैसे धर्म, लोककथाओं या संस्कृति की बातें आते ही लोगों की इसको लेकर दोहरी सोच सामने आने लगती है। एकता कपूर ने कहा, "फिल्मों की अच्छी कमाई ...