मुजफ्फरपुर, मार्च 12 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिध। ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र में सोडा गोदाम चौक स्थित बाबा पंचदेवनाथ मंदिर से पीतल से कवर किया गया शिवलिंग, शेषनाग, त्रिशूल व बर्तन चोरी कर ली गई। इस संबंध में मंदिर की देखभाल करने वाले सोडा गोदाम चौक निवासी पंकज कुमार ने 10 मार्च को ब्रह्मपुरा थाने में एफआईआर कराई है। इसमें कहा है कि मंदिर में रात में ताला लगाने का काम पमरिया टोला का विक्की साह करता है। नौ मार्च को वह अपने एक रिश्तेदार की शादी में चला गया, जिससे मंदिर खुला रह गया। रात में पीतल से कवर किया शिवलिंग उखाड़ लिया। उसके साथ शेषनाग व बर्तन भी चोर ले गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...