गंगापार, मार्च 29 -- क्षेत्र में एक महिला के साथ छेड़छाड़ और धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता के अनुसार, वह मंदिर से पूजा कर वापस लौट रही थी, तभी गांव के ही एक युवक ने रास्ते में रोककर उसके साथ अभद्रता की और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। बताया जा रहा है कि आरोपी पहले भी पीड़िता के परिवार से विवाद कर चुका है और इसी को लेकर रंजिश चली आ रही थी। घटना के बाद घबराई पीड़िता ने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई। पीड़िता की तहरीर पर नवाबगंज थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...