देवरिया, मार्च 26 -- सलेमपुर (देवरिया), हिन्दुस्तान टीम देवरिया जिले के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के मझौलीराज में गुरुवार को सुबह मंदिर से पूजा-अर्चना कर घर लौट रही एक महिला को पीछे से अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोगों ने उन्हें सीएचसी सलेमपुर भेजवाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर रहीं हैं।मझौलीराज वार्ड नंबर तीन निवासी सावित्री देवी (55) पत्नी सदानंद गुप्ता सुबह करीब साढ़े छह बजे भागड़ा भवानी मंदिर में पूजा करने गई थीं। पूजा के बाद वह घर लौट रही थीं। इसी दौरान मंदिर से कुछ दूरी पर पीछे से आए एक अज्ञात वाहन ने पीछे से उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, ज...