मुजफ्फरपुर, मार्च 21 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के कल्याणी-जवाहरलाल रोड स्थित पुरन चंद्र लेन में बाइकर्स गैंग ने बुजुर्ग महिला सुनीता शरण के गले से सोने का पानी चढ़ा चेन छीन लिया। बाइक सवार दो बदमाशों ने शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे दिनदहाड़े वारदात को अंजाम दिया। महिला मंदिर से पूजा कर अपने मोहल्ले के एक बुजुर्ग महिला के साथ घर लौट रही थी। महिला शोर मचाती तब तक बाइक तेज कर दोनों बदमाश भाग निकले। चेन छिनतई की पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, इस संबंध में देर शाम तक पीड़िता की ओर से नगर थाने में आवेदन नहीं दिया गया था। इधर, पुलिस का कहना है कि आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...