गोरखपुर, अप्रैल 3 -- पीपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कैम्पियरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव से 19 वर्षीय युवती के कथित अपहरण का मामला सामने आया है। पीड़िता के भाई की तहरीर पर पीपीगंज पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, सूरस गांव निवासी धर्मवीर वर्मा ने पुलिस को बताया कि उसकी 19 वर्षीय बहन 2 अप्रैल की शाम करीब 4 बजे गूरम पोखरे स्थित माता मंदिर गई थी। आरोप है कि इसी दौरान महाराजगंज जिले के फरेंदा निवासी हर्ष दूबे उसे बिना नंबर की बाइक पर जबरन बैठाकर ले गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम युवती और आरोपी की तलाश में जुटी है। मोबाइल फोन की लोकेशन के आधार पर दोनों की खोजबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...