अलीगढ़, मार्च 7 -- अकराबाद। थाना क्षेत्र के कस्बा कौड़ियागंज स्थित बड़े महादेव मंदिर में शुक्रवार शाम करीब साढ़े छह बजे ठाकुर जी महाराज की पीतल की मूर्ति से तोड़फोड़ कर उसे ले जाने का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि आरोपी रिजवान पुत्र जमील निवासी नदीवाला मोहल्ला, कस्बा कौड़ियागंज मंदिर में रखी मूर्ति को तोड़फोड़ कर अपने साथ ले रहा था। इसी दौरान आसपास मौजूद लोगों को शक हुआ तो उन्होंने उसे पकड़ लिया। ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।क्षेत्राधिकारी गर्वित सिंह का कहना है कि मामले में तहरीर प्राप्त हुई है, जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...