गाज़ियाबाद, दिसम्बर 8 -- गाजियाबाद। विजयनगर थानाक्षेत्र स्थित मंदिर से मूर्ति चोरी होने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। इस दौरान लोगों ने हंगामा भी किया था, जिसके बाद पुलिस ने लोगों को समझाते हुए दोनों मूर्ति भी रखवाई थीं। दीपक शुक्ला ने बताया कि वह विजयनगर में मोहन द्वार के पास बने चामुंडा देवी मंदिर में पूजा करते हैं। छह दिसंबर की सुबह मंदिर पहुंचे तो चामुंडा देवी और नवग्रह की मूर्ति गायब थीं। केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...