हमीरपुर, मार्च 24 -- बिवांर। सोमवार की रात चोरों ने गांव के मंदिर में रखी पुरानी प्रतिमा की चोरी कर ली। सवेरे प्रतिमा गायब देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। थाने में चोरी की तहरीर दी गई है। थानाक्षेत्र के अतरार गांव में प्राथमिक विद्यालय परिसर में पुरानी पाथा देवी की प्रतिमा स्थापित है। जिसमें ग्रामीण रोज पूजा-अर्चना करने आते हैं। बीती रात चोरों ने मंदिर से प्रतिमा की चोरी कर ली। मंगलवार सुबह पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंची महिलाओं ने प्रतिमा नदारत देखी तो हड़कंप मच गया। जिसके बाद भीड़ एकत्र हो गई। गांव के राकेश कुमार शुक्ला, अमित तिवारी, भरत शुक्ला, कामता, अतुल, पवन यादव, मुन्ना सहित एक दर्जन करीब ग्रामीणों ने चोरों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष नंदराम प्रजापति ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...