बदायूं, मई 21 -- मूसाझाग। नगर पंचायत गुलड़िया स्थित कुलदेवी मंदिर से अज्ञात चोर पीतल के घंटे चोरी कर ले गए। सुबह पूजा करने पहुंचे श्रद्धालुओं को घटना की जानकारी हुई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। महिला श्रद्धालु की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र की नगर पंचायत गुलड़िया स्थित कुलदेवी मंदिर में 18 मई की रात अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सुबह जब श्रद्धालु पूजा-अर्चना करने मंदिर पहुंचे तो मंदिर का गेट खुला मिला। अंदर जाकर देखा तो मंदिर से पीतल के घंटे गायब थे। घटना की जानकारी मिलते ही गांव के लोगों की मौके पर भीड़ जमा हो गई।महिला श्रद्धालु नीलम पत्नी पप्पू ने थाने पहुंचकर अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र...