बहराइच, अप्रैल 24 -- हुजूरपुर। गुरुवार को हनुमान मंदिर हूजूरपुर से दान पात्र चोरी हो गया। चोरी करते हुए चोर की फोटो सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई। थाने के बगल चौराहे पर स्थित हनुमान मंदिर में रात घुसे चोर ने मंदिर के अंदर रखे दान पात्र पर हाथ साफ कर लिया। रोज की तरह शाम की पूजा खत्म कर पुजारी पंकज पाठक घर चले गए थे जब शुक्रवार सुबह पांच बजे वे मंदिर पहुंचे तो मंदिर का चैनल खुला हुआ था और दानपात्र गायब था। पुजारी की सूचना पर मंदिर कमेटी के सदस्य मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रात के करीब एक बजे एक युवक दानपात्र ले जाता दिखाई पड़ रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...