गाज़ियाबाद, दिसम्बर 12 -- मोदीनगर। गांव सीकरी खुर्द स्थित महामाया देवी माता मंदिर से बदमाश दानपात्र चोरी कर ले गया। आरोपी मंदिर में सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है। मंदिर की सुरक्षा में नगर पालिका के गार्ड तैनात हैं। बताया जा रहा कि गुरुवार को सुरक्षाकर्मी मंदिर में मौजूद नहीं थे। इसी बीच एक बदमाश दानपात्र चोरी कर ले गया। आरोपी ने दानपात्र तोड़कर पास में फेंक दिया और उसमें एकत्र रकम निकालकर फरार हो गया। शुक्रवार सुबह जब पुजारी पहुंचे तो घटना की जानकारी हो सकी। एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.