बदायूं, अप्रैल 24 -- बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या 5 स्थित दुर्गा नगर कॉलोनी में श्री नर्मेश्वर महादेव मंदिर से दिनदहाड़े अज्ञात चोर दानपात्र उठा ले गया। घटना से कॉलोनीवासियों में दहशत है। जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार दोपहर अज्ञात चोर मंदिर परिसर में घुसा और वहां रखा दानपात्र उठाकर ले गया। कुछ दूरी पर स्थित एक खेत में दानपात्र पड़ा मिला, जहां चोर ने उसे तोड़ने का प्रयास किया। दानपात्र पूरी तरह नहीं टूट सका, लेकिन एक ओर से क्षतिग्रस्त कर उसमें रखी नकदी निकाल ली गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों का कहना है कि दिनदहाड़े इस तरह की वारदात होना पुलिस गश्त पर सवाल खड़े करता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...