कानपुर, फरवरी 9 -- चकेरी। कैंट में स्थित चोरों ने जैन मंदिर से चढ़ावे का सामान और दानपात्र चुरा लिया। मंदिर की देखरेख करने वाले पीड़ित ने कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। कैंट के बंगला नम्बर 99 निवासी दीपक जैन के अनुसार उनके बंगले के एक हिस्से में मंदिर स्थापित है। जिसमें जैन गुरुओं की प्रतिमाएं हैं और निरंतर वहां पर पूजा होती है। पीड़ित ने बताया कि बीती शनिवार की देर रात को चोरों ने मंदिर से चढ़ावे का सामान और रुपयों से भरा दानपात्र चुरा लिया। रविवार सुबह जब वे मंदिर में गए तो चोरी की जानकारी हुई। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। थाना प्रभारी अरविंद कुमार राय ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपितों की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...