सोनभद्र, मई 9 -- सोनभद्र। अनपरा थाना पुलिस ने शुक्रवार को मंदिर से चोरी हुए सामान और नकदी के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अनपरा थाना प्रभारी ने बताया कि शुक्रवार की शाम को मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र के बिछड़ी अंडरपास ब्रित रेलवे क्रासिंग के पास से दोनों आरोपियों सागार उर्फ टाफी पुत्र राजेश कुमार और घमड़ी पुत्र समायन निवासीगण धरिकार बस्ती डिबुलगंज अनपरा को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से मंदिर से चोरी किया गया दो सर्पनुमा सफेद धातु का टुकड़ा तथा दानपात्र से चोरी किए गए 2100 रुपये नगद बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपियों का चालान कर दिया गया। यह भी पढ़ें- मंदिर से चोरी हुए सामान के साथ दो गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...