बदायूं, जून 10 -- वजीरगंज क्षेत्र थाना के गांव नवादा स्थित देवस्थान मंदिर से चोरी हुए पीतल के घंटों का 10 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लग सका है। घटना के खुलासे में सफलता न मिलने से ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि 31 मई की रात अज्ञात चोर मंदिर में लगे दर्जनों पीतल के घंटे चोरी कर ले गए थे। उनका अनुमान है कि चोरी हुए घंटों का कुल वजन करीब एक कुंतल था। सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू की, लेकिन अब तक न तो किसी आरोपी की पहचान हो सकी है और न ही चोरी का माल बरामद हुआ है। इससे ग्रामीणों में असुरक्षा की भावना बनी हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि नवादा मंदिर में घंटा चोरी की यह चौथी घटना है। इससे पहले भी मंदिर से घंटों की चोरी हो चुकी है, जिसमें एक आरोपी पड़ोसी गांव अंगथरा का पकड़ा गया था। इसके अलावा वरीपुरा स्थित हनुमान...