इटावा औरैया, अप्रैल 4 -- इटावा। पछायगांव थाना क्षेत्र के शान्ति आश्रम मंदिर से चोरी हुआ चांदी का मुकुट पुलिस ने बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को मंदिर में पूजा-पाठ करने वाले गोविन्द ने तहरीर देकर मुकुट चोरी होने की सूचना दी। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पछायगांव थाना पुलिस ने आसपास के गांवों में सघन चेकिंग और घेराबंदी की। इसी दौरान मिले हुलिये के आधार पर संदिग्ध को पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपी की पहचान संजय शर्मा निवासी भिंड मध्य प्रदेश के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से चोरी गया चांदी का मुकुट बरामद कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए उसे कोर्ट में पेश किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...