मंदिर से चोरी गये पूजा बर्तन के साथ एक गिरफ्तार
बलिया, जून 30 -- बलिया, संवाददाता। चार दिन पहले मंदिर से चोरी हुए पीतल के पूजा के बर्तन के साथ पुलिस ने मंगलवार को एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया। नरही थाना क्षेत्र के कोटवां नारायनपुर गांव के नागनाथ घाट पर राधा-कृष्ण मंदिर है। कोटवां नारायनुपर निवासी दुर्गा शंकर राय ने नरही पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि 26 जून की रात पांच पंचमुखी पीतली के आरती पात्र, पांच धूपदानी, चार हाथ की घंटी, एक आचमनी और एक कटोरी सराय कोटा निवासी अजय चौधरी ने चोरी कर लिया। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस ने आरोपी को सराय कोटा नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से चोरी गये सभी सामानों को बरामद कर लिया। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में एसआई अश्वनी कुमार मिश्र, सिपाही भानू प्रताप यादव, राकेश य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.