बुलंदशहर, अप्रैल 7 -- क्षेत्र के गांव नंगला वंशी स्थित शिव मंदिर से सोमवार रात अज्ञात चोरों ने मंदिर से चार घंटे चोरी कर लिए। मंगलवार सुबह मंदिर का सेवादार गुड्डू मंदिर में साफ-सफाई कर रहें थे। घंटे चोरी होने की जानकारी मिली। सेवादार ने जानकारी ग्रामीणों को दी। ग्रामीणों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...