मिर्जापुर, दिसम्बर 26 -- जिगना। विंध्याचल क्षेत्र में विजयपुर गांव स्थित प्राचीन शीतला देवी मंदिर के दरवाजे में लगे चांदी के सिक्के चुरा रहा चोर ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गया। उसका साथी फरार हो गया। उसकी जेब से 12 सिक्के बरामद हुए। पुजारी शिवकुमार ने बताया कि सुंदरता बढ़ाने के लिए चढ़ावे के सिक्के मंदिर के दरवाजे पर लगाए गए थे। बुधवार रात चोर हथौड़ी, पेचकस और अन्य औजारों से उन्हें उखाड़ रहे थे। खटर-पटर की आवाज सुनकर लोगों की नींद खुल गई। उन्होंने चांदी के सिक्के चुरा रहे चोर को पकड़ लिया। पुजारी ने बताया कि मंदिर में कुल 28 सिक्के चोरी हुए जिनमें 12 बरामद हो गए। बाकी सिक्के चोर का साथी लेकर फरार हो गया। गैपुरा चौकी प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि पकड़े गए चोर से पूछताछ की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.