नोएडा, अप्रैल 7 -- दादरी, संवाददाता। ब्रह्मपुरी स्थित माता रानी के मंदिर और भैरों मंदिर से चांदी के छत्र चोरी हो गए। वारदात को अंजाम दे रहा बदमाश कैमरे में कैद हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। ब्रह्मपुरी में करीब 70 साल पुराना माता रानी का मंदिर है। दुर्गा विशाल मंदिर और भैरों मंदिर से करीब साढ़े तीन किलो के चांदी के तीन छत्र चोरी हो गए। घटना सोमवार की है। जानकारी के मुताबिक छत्रों की कीमत करीब दस लाख रुपये से अधिक है। मंदिर के कोषाध्यक्ष नरेश गोयल ने बताया कि चोर पहले भैरों मंदिर की ग्रिल काटकर अंदर घुसे और प्रतिमा पर लगे करीब डेढ़-डेढ़ किलो के चांदी के दो छत्र चोरी कर लिए। इसके बाद वे दुर्गा विशाल मंदिर पहुंचे, जहां मूर्ति पर लगा करीब आधा किलो का छत्र चोरी कर लिया। पुजारी मनीष कुमार मंगलवार सुबह मंदिर पहुंचा तो चोरी...