आगरा, अप्रैल 2 -- सिकंदरा क्षेत्र स्थित सेक्टर-16 के मां आदि शक्ति मंदिर में चोरी की घटना से स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है। मंदिर समिति के महामंत्री सुरेन्द्र कुमार शर्मा ने थाना सिकंदरा में तहरीर देकर बताया कि 31 मार्च की रात चोरों ने मंदिर में रखी माताजी की मूर्ति का चांदी का छत्र व अन्य सामान पार कर दिया। सुबह जब श्रद्धालु पूजा के लिए पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और जांच शुरू कर दी है। मंदिर समिति व स्थानीय लोगों ने जल्द से जल्द चोरी का खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...