उरई, अप्रैल 2 -- जालौन। चौकी परिसर स्थित खाटू श्याम मंदिर में पूजा अर्चना करने गया युवक वापस घर नहीं लौटा। बड़े भाई ने गुमशुदगी की सूचना कोतवाली में दर्ज कराई है। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भवानीराम निवासी ऋषभ पटेल बुधवार की सुबह चौकी परिसर स्थित खाटू श्याम मंदिर में पूजा अर्चना के लिए गया था। दोपहर तक जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। रात तक तलाश करने के बाद भी युवक का कहीं पता नहीं चला। सभी नाते, रिश्तेदारों और दोस्तों के यहां भी पता लगाया गया, लेकिन युवक का कहीं पता नहीं चला। जिसके बाद पीड़ित बड़े भाई अभय पटेल ने कोतवाली में सूचना दी। भाई की सूचना पर पुलिस ने युवक की गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...