बुलंदशहर, दिसम्बर 12 -- मंदिरों से पीतल के घंटे चोरी करने वाले दो बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि पुलिस ने उसके साथी को भी गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि जनपद में तलाश वांछित अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत बृहस्पतिवार रात डिबाई पुलिस व स्वाट टीम देहात सूरजपुर मखेना के पास संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चेकिंग कर रही थी। तभी एक बाइक पर सवार दो संदिग्ध व्यक्ति आते हुए दिखाई दिये। जिनको रूकने का इशारा किया गया। पुलिस को देख दोनों संदिग्ध व्यक्ति बाइक को तेजी से मोड़कर सूरजपुर नहर पटरी की ओर भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा बदमाशों का पीछा कर घेराबंदी की गयी तो अपने आपको पुलिस से घिरता देख बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.