उरई, मई 10 -- कोटरा। संवाददाता कस्बा कोटरा में सिंह वाहिनी दुर्गा मंदिर से पीतल के घंटे चोरी हो गए इस घटना को लेकर कस्बे के ही दो लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है जिसकी जांच पुलिस ने शुरू कर दी है।कस्बा कोटरा निवासी दीवान सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके मकान के पास में सिंह वाहिनी दुर्गा जी का मंदिर है। इस मंदिर से छह चांदी के घंटे, चार छोटे घंटे और पीतल के आधा दर्जन घंटे चोरी हो गए। चोरी करने का आरोप कस्बे के ही राजवीर और उसके एक साथी पर लगाया जिनके खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- मंदिर से घंटा और चांदी की आंखें चोरी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...