महाराजगंज, मार्च 15 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। परसामलिक थाना क्षेत्र के ग्राम बिषखोप और मनिकौरा गांव के पूरब सिवान में बघेला नाला के पास आम के बगीचे में स्थित समय माता मंदिर से शनिवार को घंटी चोरी कर रहे एक चोर को गांव के लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। उसको पुलिस को सुपुर्द कर दिया। पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी हुई है। बघेला नाला के समीप आम के बगीचे में समय माता मंदिर है। समय माता मंदिर पर क्षेत्र के श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहता है। जिन श्रद्धालुओं की मन्नत पूरी होती हैं तो उनके द्वारा मंदिर में घंटी चढ़ाई जाती है। विगत कई महीनों से समय माता मंदिर से लगातार घंटी की चोरी हो रही थी। इसको लेकर गांव के लोगों की समय माता मंदिर पर आने जाने वाले पर निगरानी लगी रहती थी।इसी बीच बाइक से चोर जब आम के बगीचे की तरफ जा रहा था तभी गांव के कुछ लड़के छ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.