एटा, अप्रैल 4 -- मंदिर से घंटा चोरी कर कर भाग रहे बाइक सवार चोरों को ग्रामीणों ने पीछा करके पकड़ लिया। चोरों की पिटाई कर दी। पुलिस को सौंप दिया। पुलिस चोरों को अपने साथ ले गए। थाना अलीगंज के गांव नगला सियार में जाहरवीर बाबा मंदिर है। शनिवार को बाइक सवार चोरों ने तीन घंटे पीतल के चुरा कर बोरी में रख लिए। घंटा चोरी करते हुए ग्रामीणों ने देख लिया। ग्रामीणों को आता देख बाइकसवार चोर भागने लगे। बताया जा रहा है कि बाइक सवार चोरों ने पीछा कर रहे ग्रामीणों के ऊपर गुलेल से हमला भी किया। उसके बाद भी ग्रामीण चोरों को पीछा करते रहे। चोरों की बाइक फिसल गई और खंदी में गिर पड़े। ग्रामीणों ने स्टेडियम के पास बाइक सवार चोरों को पकड़ लिया।घटना की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस को सौंप दिए। चोरों से घंटे भी बरामद हो गए है। मंदिर के पुजारी दरबारी लाल ने मामले ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.