बांदा, जून 10 -- बांदा। शहर में पदमाकर चौराहे के पास स्थित महावीर मंदिर की जमीन पर किए गए अवैध हटाने की मांग डीएम से की गई है। बुधवार को मंदिर के ट्रस्टी विमल प्रकाश तिवारी ने प्रार्थनापत्र में कहा है कि मंदिर में रेलवे स्टेशन के पास दस बीघा से ज्यादा वेशकीमती जमीन है। इस पर भूमाफियाओं की नजर है। 25 मई को शिकायत करने पर एसडीएम ने अवैध निर्माण हटवाने व कार्रवाई के निर्देश दिए थे, पर कोतवाली पुलिस माफिया से मिलकर चुप्पी साध गई। आरोप लगाया कि कूट रचित दस्तावेज के जरिए करोड़ों की भूमि हथियायी जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...