लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 19 -- गोला शिव मंदिर में करंट लगने से जान गवाने वाले सेवादार के परिवार को सपा ने एक लाख रुपए की आर्थिक मदद दी है। सेवादार का परिवार काफी गरीब है और उसके दो छोटे बच्चे भी हैं। सपा ने प्रशासन और मंदिर कमेटी से भी पीड़ित को 25 लाख रुपए की आर्थिक मदद देने की मांग की है। पिछले करीब 30 वर्षों से हरपाल गोला शिव मंदिर में सेवादारी अधिकारी करता था। 23 जून 2025 की सुबह पूजा आरती होने के बाद आरती पूजन के बर्तन साफ कर रहा था। तभी वह करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। उसकी मौत के बाद पत्नी ज्योति और दोनों छोटे बच्चे बेसहारा हो गए। सपा के प्रतिनिधिमंडल ने इसकी जानकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को दी थी। उन्होंने परिवार को एक लाख रुपए की आर्थिक मदद की है। गुरुवार को जिला अध्यक्ष रामपाल यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष अनुराग पटेल,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.