प्रयागराज, मार्च 30 -- प्रयागराज, संवाददाता। भगवान महावीर स्वामी का जन्मकल्याण महोत्सव सोमवार को श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। श्री दिगंबर जैन पंचायती सभा प्रयागराज की ओर से आयोजित महोत्सव की शुरुआत जीरो रोड स्थित जैन मंदिर से हुई। जहां सुबह अनुयायियों ने प्रभात फेरी निकाली व मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण किया। फिर भगवान महावीर की प्रतिमा को सुसज्जित रथ पर विराजमान कर अहिंसा परमो धर्म व जियो और जीने दो के जयघोष के बीच शोभायात्रा निकाली गई।यात्रा में आकर्षक झांकियां, बैंडबाजे व हाथी शामिल रहे। यात्रा मंदिर से निकलकर चक बहादुरगंज, चौक, बजाजा पट्टी, जानसेनगंज, हीवेट रोड, एससी बासु रोड होते हुए मंदिर पर पहुंचकर समाप्त हुई। मेयर गणेश केसरवानी, पूर्व मेयर अभिलाषा गुप्ता नंदी व क्षेत्रीय पार्षद नेम यादव ने भगवान की प्रतिमा की आरती उतार...