भदोही, मार्च 26 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. मधु विश्वकर्मा एवं डॉ. आशीष उपाध्याय और डॉ. लोकपति त्रिपाठी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने सिद्धपीठ बाबा हरिहरनाथ मंदिर एवं ज्ञानसरोवर तालाब तट पर साफ-सफाई कर खूब पसीना बहाया। कालेज के प्राचार्य प्रोफेसर रमेश चंद्र यादव ने विद्यार्थियों को देश व सामाजिक सेवा के प्रति प्रेरित किया। बीएड विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. लोकपति त्रिपाठी ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता के विषय में जानकारी देते हुए विद्यार्थियों संग अपना अनुभव साझा किए। प्राचार्य ने कहा कि विद्यार्थियों की सक्रियता से ही हर अभियान को सफल बनाया जा सकता है। विद्यार्थियों का दायित्व है...