गुड़गांव, जून 4 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। शहर के रोडवेज बस डिपो परिसर में बने मंदिर पर पुजारी द्वारा अवैध रूप से कब्जा करने और बाहरी तत्वों की मदद से अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए रोडवेज कर्मचारी गुरुवार दोपहर को अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। विवाद इतना बढ़ गया कि कर्मचारियों ने दोपहर करीब दो बजे डिपो की वर्कशॉप का मुख्य गेट पूरी तरह बंद कर दिया और रोडवेज बसों का चक्का जाम कर दिया। इसके बाद देर शाम तक किसी भी रूट पर गुरुग्राम डिपो की बसें संचालित नहीं हो सकीं।इस अचानक हुई हड़ताल के कारण डिपो की करीब 200 बसें 150 से अधिक स्थानीय और लंबे रूटों पर नहीं चल पाईं, जिससे 15 हजार से ज्यादा यात्रियों को भीषण गर्मी में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वर्कशॉप के गेट के आगे धरने पर बैठे हरियाणा रोडवेज कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारी संदीप दलाल...