लखनऊ, जुलाई 28 -- लखनऊ। जू स्थित राज्य संग्रहालय की ओर से आयोजित प्रो. वासुदेव शरण अग्रवाल स्मृति व्याख्यानमाला के तहत मंगलवार को मंदिर वास्तुकला विषय पर व्याख्यान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्राचीन भारतीय इतिहास एवं पुरातत्व के (सेवानिवृत्त) प्रो. अमर सिंह ने प्रो. वासुदेव शरण अग्रवाल से जुड़े संस्मरणों में भारतीय मंदिर वास्तुकला की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, विकास-क्रम और विविध स्थापत्य परंपराओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि भारतीय मंदिर केवल धार्मिक आस्था के केंद्र ही नहीं हैं, बल्कि वे भारतीय कला, शिल्प, विज्ञान, दर्शन तथा सांस्कृतिक चेतना के उत्कृष्ट प्रतीक भी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...