धार, अप्रैल 27 -- धार स्थित भोजशाला परिसर को लेकर चल रहा बहुचर्चित विवाद अब निर्णायक चरण में प्रवेश करता नजर आ रहा है। मामले में किए गए वैज्ञानिक सर्वे की पूरी वीडियोग्राफी सोमवार को हाईकोर्ट के पोर्टल पर अपलोड की जाएगी। यह कदम मुस्लिम पक्ष की मांग पर उठाया जा रहा है, ताकि वे वीडियो फुटेज का गहन अध्ययन कर अपनी आपत्तियां औपचारिक रूप से दर्ज करा सकें। इस घटनाक्रम के बाद अब साक्ष्यों की प्रामाणिकता को लेकर दोनों पक्षों के बीच कानूनी टकराव और तेज होने के आसार हैं। मामले की सुनवाई मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच द्वारा की जा रही है, जिसमें जस्टिस विजयकुमार शुक्ला और जस्टिस आलोक अवस्थी शामिल हैं। सुप्रीम कोर्ट के सख्त निर्देशों के बाद अब इस संवेदनशील मामले की रोजाना सुनवाई की जा रही है, जिससे यह साफ है कि अदालत इस केस को जल्द से जल्द निर्णा...