बलिया, मई 12 -- रेवती, हिन्दुस्तान संवाद। मंदिर में हो रही शादी के बीच घराती-बाराती पक्ष के बीच जमकर मारपीट हो गयी। इस घटना में दूल्हन की मां, भाई, बहनों के साथ ही आधा दर्जन लोग घायल हो गये। सभी को सीएचसी पर पहुंचाया गया जहां के डॉक्टरों ने चार को प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस घटना के बाद शादी नहीं हो सकी तथा दूल्हा-दूल्हन पक्ष वापस लौट गये।दोकटी थाना क्षेत्र के दलनछपरा गांव के एक युवक की शादी सहतवार थाना क्षेत्र के महाधनपुर गांव की युवती के साथ तय थी। दोनों परिवारों की रजामंदी से सोमवार को विवाह इलाके के गायघाट में स्थित मां पचरुखा देवी मंदिर परिसर में हो रहा था। यह भी पढ़ें- शादी समारोह में मारपीट, कई घायल, सोने की चेन गिरने का आरोप मंगलगीत के बीच शादी की रस्म हो रही थी। इसी बीच लड़की पक्ष ने लड़का पक्ष पर साड़ी कम ...