अलीगढ़, फरवरी 12 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। जयगंज स्थित श्री राजराजेश्वर मंदिर पर महाशिवरात्रि का पर्व बहुत ही धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दौरान शिव विवाह का भव्य आयोजन होगा। महंत नीलाभ भार्गव ने बताया कि गुरुवार मेला संयोजक अशोक सक्सेना की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।मंदिर की कमेटी द्वारा 14 फरवरी से ही महाशिवरात्रि का पर्व शुरू कर दिया जाएगा। 15 फरवरी को दोपहर 2:30 बजे एक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। 16 को शिव विवाह एवं भंडारे का आयोजन होगा। शोभायात्रा में श्री राज राजेश्वर से डोले, काली बैंड के साथ विभिन्न झांकियां निकाली जाएंगी। शोभायात्रा राज राजेश्वर मंदिर से शुरू होकर पीपल वाली गली, जयगंज, बाला की सराय, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, केपी इंटर कॉलेज, आगरा रोड, सासनी गेट चौराहा होते हुए वापस मंदिर प्रांगण में आकर समाप्त होगी। मुख्य...