मंदिर में हुई चोरी का खुलासा न होने से नाराजगी
प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 31 -- लक्ष्मणपुर, हिन्दुस्तान संवाद। लीलापुर स्थित जटाधीरेश्वर धाम के मंदिर के मंदिर में लगे पीतल के घंटे चोरी हो गए। पुजारी देवदत्त पुरी ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि 25 मार्च की दोपहर करीब 12 बजे एक अज्ञात युवक बाइक से मंदिर परिसर में पहुंचा और वहां लगे पीतल के दो घंटे खोल कर फरार हो गया। घटना के समय मंदिर परिसर में कोई मौजूद नहीं था। पुजारी के अनुसार, मंदिर में लगे सीसीटीवी की फुटेज में युवक चोरी करते दिखा है। पुजारी ने बताया कि घटना की सूचना उसी दिन पुलिस को दे दी गई थी, लेकिन कई दिन बीतने के बाद भी मामले का खुलासा नहीं हो सका है। इसे लेकर पुजारी सहित स्थानीय लोगों में नाराजगी है और उन्होंने पुलिस से जल्द घटना के अनावरण की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.