देहरादून, मई 9 -- श्री शिरडी सांई बाबा मंदिर का स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया।  श्री शिरडी सांई बाबा मंदिर के इकतीसवें स्थापना दिवस के दूसरे दिन मंदिर में सुबह काकड़ आरती की गई। इसके बाद प्रतिमा का स्नान कराया गया व भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। दोपहर आरती के बाद भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें स्थानीय लोगों सहित पर्यटकों ने भी भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। दो दिवसीय कार्यक्रम में पहले दिन सांई बाबा की भव्य शोभायात्रा निकाली गयी। दूसरे दिन मंदिर में मुख्य पुजारी सुनील नौटियाल ने पूजा अर्चना की। बाबा की प्रतिमा को स्नान करवाया व भजन कीर्तन किया गया। यह भी पढ़ें- शिरडी सांई बाबा की भव्य शोभायात्रा निकाली इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर में जाकर सांई बाबा के दर्शन किए व परिवार के खुशहाली की कामना की। इसके बाद भोग लगाने क...