मुरादाबाद, जून 22 -- नवीन नगर स्थित सिद्धपीठ श्री बांके बिहारी मंदिर के स्थापना दिवस की पूर्व सांध्या पर पुजारी रमन दीप नौटियाल ने हनुमान की प्रतिमा पर सिंदूर और वस्त्र का चोला चढ़ाया। हनुमान जी को चांदी के बरक, मुकुट,इत्र और जनेऊ आदि से सजाया। हवन किया गया और अंत में आरती के बाद भंडारा आरंभ किया गया। नीलम नौटियाल, नीलम भंडूला, प्रेम प्रकाश सक्सेना, नीलम अग्रवाल, आशीष चित्रांश,गुजन सक्सेना, पूनम चावला, वंदना शर्मा, मंजू आरोरा, शालू अरोड़ा, शोभा अग्रवाल आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...