मंदिर में सवा ग्यारह कुंतल फलों से माता का श्रृंगार
मुरादाबाद, मई 25 -- श्री पंच दशनाम जूना अखाड़े के संरक्षक हरिगिरी के निर्देशन में सोमवार को सिद्ध पीठ प्राचीन काली माता मंदिर लाल बाग में गंगा दशहरे पर भंडारे का आयोजन किया गया। इसमे सवा ग्यारह कुंतल फलों से माता का शृंगार किया गया। फलों से सिद्धपीठ प्राचीन काली माता मंदिर, रामगंगा मंदिर, नर्मदेश्वर महादेव मंदिर, मिश्री गिरी जी की समाधि, महंत कृष्णानंद गिरी महाराज की समाधि सहित अन्य संतों की समाधियों पर भी फलों से श्रृंगार किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े रहे और प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर महंत महादेवानंद गिरी, वशिष्ठ गिरी, महंत इच्छागिरी, महंत हितेश्वर गिरी, महंत सोम गिरी, महंत ज्वाला गिरी, महंत आनंदेश्वर गिरी, शिवम गिरी, पदम गिरी आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- गौतम कुंड मंदिर में श्रद्धा और उल्लास से मनाया गंगा दशहरा यह भी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.