भदोही, मार्च 15 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत रविवार को कालेज स्थित मंदिर परिसर में साफ-सफाई की। मंदिर में सफाई करने के साथ ही छात्र-छात्राओं ने योगाभ्यास कर खूब पसीना बहाया। राष्ट्र सेवा के प्रति विद्यार्थियों का क्या दायित्व है, इसका भी बोध कराया गया। इस दौरान साक्षी वर्मा बीए चतुर्थ समेस्टर द्वारा छात्राओं को गुलदस्ता, कपड़ा का गुलाब एवं सजावटी सामान बनाना सिखया गया। पूर्व एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. कमाल अहमद सिद्दीकी व कार्यक्रम अधिकारी मधु और डॉ. संतोष कुमार आर्य की देखरेख में राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम चल रहा है। द्वितीय सत्र में बौद्धिक संगोष्ठी का आयोजन हुआ। इस दौरान डॉ. कमाल अहमद सिद्दीकी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति हर वर्ग को गंभीर रहने की जर...