सहारनपुर, फरवरी 3 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव ताजपुरा में मंदिर की सफाई को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पुलिस के जाने के बाद दबंगों ने मजदूर परिवार के घर में घुसकर तलवार और सरियों से हमला कर दिया। हमले में तलवार के वार से एक युवक के हाथ की दो उंगलियां कट गईं, जबकि दूसरे युवक के पेट में गंभीर चोट आई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव ताजपुरा निवासी पाल्लाराम पुत्र भरतू ने बताया कि 31 जनवरी की शाम उसका बेटा मुकेश रविदास मंदिर की सफाई कर रहा था। इसी दौरान सुधीर पुत्र शेर सिंह से कहासुनी हो गई। ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर दिया और सूचना पर 112 पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों को घर भेज दिया। आरोप है कि पुलिस के जाने के बाद सुधीर अपने परिजनों नीरज, रितेश, विशाल पुत्रगण शेर सि...