देहरादून, जनवरी 6 -- नाबालिग को अपने जाल में फंसाकर मंदिर में शादी रचाई फिर पत्नी बनाकर गाजियाबाद में सवा महीने रखा। मेरठ के युवक को नाबालिग से रेप केस में 20 साल कठोर कारावास की सजा हुई है। मामला देहरादून के पटेलनगर थाना क्षेत्र का है। दोषी की मकान मालिक की 17 वर्षीय बेटी पर बुरी नजर थी। सोमवार को देहरादून में पोक्सो अदालत ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और दुष्कर्म के दोषी को 20 वर्ष कठोर कारावास की सजा सुनाई है। विशेष न्यायाधीश (पोक्सो) अर्चना सागर की अदालत ने दोषी पर 20 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। साथ ही राज्य सरकार से पीड़िता को एक लाख रुपये प्रतिकर दिलाने का भी आदेश दिया। मामले में पीड़िता मुकर गई, लेकिन उसका नाबालिग होना अहम साबित हुआ। यह भी पढ़ें- दिल्ली से हरिद्वार लाकर महिला से दरिंदगी, ताबीज का झांसा देकर पह...