अमरोहा, मई 4 -- मंदिर में शादी करने का दावा करने वाला प्रेमी युगल फिर से लापता हो गया। एक सप्ताह पहले भी दोनों घर से फरार हो गए थे। शादी को लेकर परिजनों में सहमति भी बन गई थी। अब युवती के पिता ने आरोपी प्रेमी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है। पुलिस दोनों की तलाश में जुटी है। मामला डिडौली क्षेत्र के एक गांव का है। यहां रहने एक किसान की 19 वर्षीय बेटी स्थानीय एक कालेज में कक्षा 12 की छात्रा है। क्षेत्र के ही गांव शाहपुर पैगंबरपुर निवासी नितिन भी इसी कॉलेज में पढ़ता है। चर्चा है कि बीते करीब दो साल से दोनों में प्रेम प्रसंग चल रहा था। यह भी पढ़ें- शादी का झांसा देकर बनाए शारीरिक संबंध, पंचायत में समझौते के बाद प्रेमी जोड़े का हुआ निकाह जिसकी जानकारी युवती के परिजनों को नहीं थी। एक सप्ताह पहले दोनों घर से लापता हो गए थे। इसके बाद दोनों सीधे को...