फतेहपुर, जनवरी 13 -- फतेहपुर। हुसैनगंज थाना के गौरा चुरियारा गांव निवासी 32 वर्षीय रुबी रैदास की शादी साल 2021 में कानपुर के घाटमपुर थाना क्षेत्र के सर्देपुर निवासी सुरेंद्र यादव से हुई थी। दोनों ने घर परिवार, समाज की परवाह करते बिना मंदिर से शादी की थी। गैर बिरादरी में शादी होने के चलते दोनों के परिवार कुछ दिनों तक नाराज जरुर थे लेकिन शादी में शामिल हो आशीर्वाद दिया था। लेकिन शादी के बाद सुरेंद्र यह अंजाम करेगा किसी ने कल्पना नहीं की थी। पोस्टमार्टम के बाद सोमवार रात रुबी और उसके मासूम बेटे का शव लेकर परिजन गौरा चुरियारा पहुंचे तो कोहराम मच गया। बता दें कि रविवार रात घाटमपुर थाना क्षेत्र के सर्देपुर निवासी सुरेंद्र यादव ने गर्भवती पत्नी रूबी और ढाई साल के बेटे को बांके से काट डाला था। वह रात नौ बजे शराब पीकर आया तो पत्नी ने इसका विरोध कि...