मंदिर में लाउडस्पीकर लगाने की अमुमति न दिए जाने की शिकायत सीएम से की
अंबेडकर नगर, जून 21 -- दुलहूपुर। मालीपुर थाना क्षेत्र के श्यामपुर गांव निवासी वेद मित्र शुक्ल ने मंदिर पर पूजा-पाठ एवं आरती के लिए लाउडस्पीकर लगाने की अनुमति न मिलने की शिकायत मुख्यमंत्री से की है। उन्होंने कहा है कि मंदिर पर वैधानिक रूप से लाउडस्पीकर लगाने की अनुमति के लिए कई बार उपजिलाधिकारी जलालपुर एवं जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया गया, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला। वेद मित्र शुक्ल ने मुख्यमंत्री से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर मंदिर पर धार्मिक गतिविधियों के लिए लाउडस्पीकर लगाने की अनुमति दिलाने तथा न्याय प्रदान करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.