मंदिर में रुद्राभिषेक के लिए उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़
पूर्णिया, अगस्त 1 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। सावन माह की शुरुआत के साथ ही जलालगढ़ स्थित प्राचीन जालेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने लगी है। भगवान शिव के दर्शन, जलाभिषेक और रुद्राभिषेक के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे हैं। पूरे सावन माह में मंदिर परिसर में रुद्राभिषेक, श्रृंगार, आरती और प्रसाद वितरण का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें श्रद्धालु बढ़-चढ़कर अपनी सहभागिता निभा रहे हैं। मंदिर के पुजारी पंडित जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि शास्त्रों एवं पुराणों के अनुसार भगवान शिव का रुद्राभिषेक करने से शारीरिक एवं मानसिक कष्टों का निवारण होता है, पापों का क्षय होता है तथा भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है। यह भी पढ़ें- सिद्ध पीठ माता वैष्णो देवी मंदिर में श्रावण मास का शुभारंभ, रुद्राभिषेक के साथ गूंजे हर-ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.